क्या अक्षय ऊर्जा ओडिशा को एक नया भविष्य दे सकते है?

लेखक -मनीष कुमार 

ओडिशा प्राकृतिक संसाधनों से लैश राज्य माना जाता है. यहाँ कोयले के अनेक खान होने के कारन यह ऊर्जा उत्पादन के सन्दर्भ ने एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभरा है. जब देश की राजधानी दिल्ली बिजली की किल्लत को झेलती है और दूसरे राज्यों पर इसके लिए निर्भर रहती हैओडिशा दूसरे राज्यों को बिजली मुहैया कराने में सक्षम रहा है. इसके अनेक भूभक में कोयले के खान होने के कारण ज्यादा बिजली का उत्पादन संभव हो सका है.

ओडिशा से सटे बहुत से राज्य आज भी इस तटीय राज्य पर बिजली के लिए निर्भर रहते है. दक्षिण भारत के कई राज्य जैसे आंध्र प्रदेशतमिल  नाडु  एवं  अन्य  आज भी बिजली का आयत ओडिशा से ही करते है. गौरतलब है की पिछले कुछ दशकों में अत्याधीक खनन के कारण इस राज्य के कई हरित भूमि खनन की बलि चढ़ चुकी है. हालांकि राज्ये की कुछ विभाग स्वच्छ ऊर्जा की उत्सर्जन में जोशो खरोस से लगे है

Comments